उदयपुर जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
उदयपुर, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023। राजस्थान में उदयपुर जिले के लसाड़िया क्षेत्र की ढिकिया ग्राम पंचायत के बोडफला गांव में करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम शार्ट सर्किट से घर में करंट फैल जाने के बाद उसकी चपेट में आने से औंकार मीणा उनकी पत्नी भमरी, पुत्र देवीलाल और पुत्री मांगी की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
