प. बंगाल के हावड़ा में कपड़ा गोदाम लगी आग, कोई हताहत नहीं
कोलकाता, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक कपड़ा गोदाम में शुक्रवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हावड़ा शहर के फोरशोर रोड स्थित गोदाम में सुबह करीब छह बजे आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद आग लगने की वजह का पता चलेगा।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
