आचार समिति की रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा ने कहा- मुझे 2024 में जीत का अंतर दोगुना करने में मदद मिलेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘‘पैसे के बदले प्रश्न पूछने’’ से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति द्वारा उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश किए जाने के एक दिन बाद, शुक्रवार को कहा कि वह 2024 के चुनावों में बड़े जनादेश के साथ वापस आएंगी। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में महुआ ने कहा, ‘‘संसदीय इतिहास में उस आचार समिति द्वारा अनैतिक रूप से निष्कासित की जाने वाली पहली व्यक्ति बनने पर गर्व है, जिसके अधिकार क्षेत्र में निष्कासन शामिल ही नहीं है।
पहले निष्कासित करें और फिर सरकार से कहें कि वह सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को सबूत ढूंढने का निर्देश दे। अपनी मनमर्जी की कंगारू कोर्ट, शुरू से अंत तक बंदरबांट।’’ टीएमसी सांसद ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि संकट के अच्छे मौके को कभी बर्बाद मत करो... इससे मुझे 2024 में अपनी जीत का अंतर दोगुना करने में मदद मिलेगी।’ ’ लोकसभा की आचार समिति ने बृहस्पतिवार को महुआ के निष्कासन की सिफारिश की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता में समिति ने यहां बैठक की और अपनी 479 पन्नों की रिपोर्ट को अपनाया, जिसमें सूत्रों के अनुसार, महुआ के निष्कासन की सिफारिश की गई है। यह संभवतः समिति द्वारा किसी सांसद के खिलाफ इस तरह की पहली कार्रवाई है।
Similar Post
-
गौरव यादव पंजाब के डीजीपी नियुक्त, पदभार संभाला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। भगवंत मान सरकार ने यादव को ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन से पहले पुलिसकर्मियों को संयम के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का निर्देश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में कॉक ...
-
प्रतिभाओं का आना-जाना दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी होता है: भारत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। भारत ने कुछ बड़ी भारतीय कं ...
