जेएसडब्ल्यू स्टील का अक्टूबर में कच्चे इस्पात का उत्पादन 12 प्रतिशत बढ़ा
जेएसडब्ल्यू स्टील का अक्टूबर में अपने कच्चे इस्पात का एकीकृत उत्पादन 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23.12 लाख टन रहा। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पिछले साल इसी महीने में कच्चे इस्पात का उत्पादन 20.64 लाख टन रहा था। अपने भारतीय परिचालन से कंपनी ने अक्टूबर में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत अधिक 22.36 लाख टन स्टील का उत्पादन किया, जो एक साल पहले समान अवधि में 20.49 लाख टन था। भारतीय परिचालन के उत्पादन में जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जेआईएसपीएल) और इसकी अनुषंगी कंपनी मिवान स्टील्स लिमिटेड का कच्चा इस्पात उत्पादन शामिल है। भारत में अक्टूबर में क्षमता का इस्तेमाल 95 प्रतिशत रहा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
