वेदांता को दूसरी तिमाही में 1,783 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
उद्योगपति अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,783 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने शनिवार को बताया कि नई कर दर अपनाने से एकमुश्त भारी खर्चा आने से यह घाटा हुआ। वेदांता लिमिटेड को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,808 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी एकीकृत आमदनी सितंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 39,585 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 37,351 करोड़ रुपये थी। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की अनुषंगी वेदांता लिमिटेड एक विविध वैश्विक प्राकृतिक संसाधन कंपनी है जो भारत, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में तेल और गैस, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात, एल्यूमीनियम और बिजली में महत्वपूर्ण संचालन करती है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
