महाराष्ट्र के रायगढ़ में दवा कंपनी में लगी आग, पांच लोग घायल
मुंबई, शुक्रवार, 03 नवम्बर 2023। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दवा कंपनी में आग लगने और इसके बाद विस्फोट होने की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि महाड एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित कंपनी में आग सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी जिसके बाद परिसर में रखे रसायन से भरे ड्रमों में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर कर्मी मौजूद थे। इनमें से पांच गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया, जो अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
