ये है दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता, साइज देखकर उड़ जाएंगे होश

आपने कुत्ते की कई प्रकार की नस्ल देखी होगी। कई लोग अपने घर में कुत्ता पालने को शौक रहते है। ये लोग नस्ल देखकर ही कुत्ता पालते है। आमतौर पर घर में पालने वाले कुत्ते छोटे होते है या सामन्य कुत्तों की तरह नजर आते है। लेकिन आपको दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते के बारे में बताने जा रहे है। यदि यह विशाल आकार का कुत्ता एकाक सामने आ जाए तो अच्छे अच्छे की हालत पतली जाएगी। जी हां, हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते ‘डेन फ्रैडी’ की। इस कुत्ते का नाम गिनीज वर्ल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। जिसके बाद इसने दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता होने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसको देखकर कई बार लोग हैरत में पड़ जाते हैं कि क्या कोई कुत्ता इतना लंबा भी हो सकता है। इस कुत्ते को इंग्लैंड की मॉडल क्लैरी स्टोनमैन अपने घर पालने के लिए लाई थीं। जब वह इस पपी को लेकर आईं तो शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा होगा कि इसकी हाइट आगे जाकर इतनी बढ़ जाएगी कि ये दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता कहलाने लगेगा।
पहले ये भी आम कुत्तों की तरह ही था लेकिन अचानक ही इसकी हाइट एकदम से इतनी बढ़ गई कि क्लैरी के साथ-साथ आस-पास के लोग भी हैरान रह गए। आपको बता दें कि इस कुत्ते की उम्र 5 साल है। फ्रैडी अब 1.035 मीटर का है जिसकी उचाईं लगभग 3.3 फीट है। जबकि ये 7 फीट 5.5 इंच लंबा है। यह कुत्ता एक बार में इतना खाना खा लेता है जितना कोई आम कुत्ता दो दिन में खाता होगा। कई मुर्गे एक साथ खा जाता है।
इस कुत्ते के खाने पर साल भर में लगभग 10,000 यूरो खर्च किया जाता है करीब 8 लाख के आस-पास। क्लैरी के मुताबिक वह अपने घर में इसके साथ एक और कुत्ते को पालती हैं।
क्लैरी का कहना है कि उन्हें कुत्तों से बेहद लगाव है। वो कहती हैं ये कुत्ते अभी तक उनके घर के 26 सॉफे बरबाद कर चुके हैं। लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इनके घर अक्सर लोग इन कुत्तों से मिलने आया करते हैं।


Similar Post
-
गंजे यहां आकर हो जाते है खुश!
गंजे लोग अक्सर आप से बहुत परेशान होते है क्योंकि लोग उनका गंजे होने ...
-
दूल्हे का ऐसा डांस देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार
शादी में एक शख्स ऐसा जरूर होता है जो नागिन डांस के जरिए लोगों का खूब ...
-
अगर घर में है ये पौधा तो रहिए सावधान, हो सकता है ऐसा
हम में से बहुत से लोगों को घर में पौधे लगाने का शौक होता है। कुछ लोग ऐ ...