विश्व के सबसे दानी व्यक्ति अमेरिका के राकफेलर हैं जिन्होंने 75 अरब रुपए सार्वजनिक काम के लिए दान किये।

आपने कई अजीबो गरीब बीमारियों के बारे में सुना होगा लेकिन एक पांच साल की मासूम बच्ची ऐसी बीमारी से जूझ रही है जिसमें उसके शरीर का एक हिस्सा दूसरे हिस्से की तुलना में अधिक तेजी से बढता है अर्थात उसके शरीर का दांयां हिस्सा बांए हिस्से से बडा हो जाता है। पांच साल की इस बच्ची का नाम है लिली माई क्वीन। दरअसल इस बच्ची को बीकविथ वाइडमैन सिंड्रोम नामक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज के शरीर के अलग अलग अंग अलग अलग दर से बढते हैं। जब लिली की इस बीमारी का पता चला तो उसके परिजन काफी घबरा गए थे।
लिली की मां बेकी का कहना है कि उन्होनें तो इससे पहले इस बीमारी का नाम तक नही सुना था। लिली की इस बीमारी का पता तब चला जब वह मात्र 11 माह की थी। जब लिली 11 माह की थी तो उसका दायां पैर उसके बाएं पैर से 3 सेंटीमीटर लंबा हो गया। साथ ही लिली की जीभ भी एक तरफ से अधिक लंबी है। इतना ही नहीं लिली का दायां हाथ भी बाएं हाथे से लंबा है। हाल ही में लिली की लंबाई अपने बडे भाई से अधिक हो गई। लिली का भाई उससे 13 महीने बडा है। लिली को इस बीमारी के कारण बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पडता है। लिली को पैरों में अलग अलग साइज के जूते पहनने पडते हैं। उसे कपडे भी फिट नहीं आते। खेलते हुए अक्सर वह गिर जाती है। माना जा रहा है कि लिली पूरी जिंदगी अब इसी तरह से बढेगी।


Similar Post
-
गंजे यहां आकर हो जाते है खुश!
गंजे लोग अक्सर आप से बहुत परेशान होते है क्योंकि लोग उनका गंजे होने ...
-
दूल्हे का ऐसा डांस देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार
शादी में एक शख्स ऐसा जरूर होता है जो नागिन डांस के जरिए लोगों का खूब ...
-
अगर घर में है ये पौधा तो रहिए सावधान, हो सकता है ऐसा
हम में से बहुत से लोगों को घर में पौधे लगाने का शौक होता है। कुछ लोग ऐ ...