एप्पल इंडिया की आय बीते वित्त वर्ष में 48 प्रतिशत बढ़कर 49,322 करोड़ रुपये पर
आईफोन विनिर्माता एप्पल इंडिया का राजस्व मार्च, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 49,322 करोड़ रुपये रहा है। कारोबार आसूचना कंपनी टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एप्पल इंडिया की आमदनी इससे पिछले वित्त वर्ष में 33,381 करोड़ रुपये रही थी। 2022-23 में कंपनी का मुनाफा 77 प्रतिशत बढ़कर 2,230 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2021-22 में 1,263 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कुल खर्च 46,444 करोड़ रुपये रहा है। 2021-22 में यह आंकड़ा करीब 31,693 करोड़ रुपये था।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
