दिल्ली में अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 29 अक्टूबर 2023। अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति में कथित रूप से शामिल दो लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिब (22) और मोनू मावी (31) के रूप में हुई है। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों आरोपी छह अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर शाकिब को यहां चांद बाग इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया और आग्नेयास्त्र बरामद किए गए। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, ‘‘शाकिब के कब्जे से एक बंदूक और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को मावी के बारे में बताया और इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक बंदूक और दो कारतूस मिले।’’
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
