पंजाब के अमृतसर, तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो चीनी ड्रोन बरामद
चंडीगढ़, रविवार, 29 अक्टूबर 2023। पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अलग-अलग स्थानों से दो ड्रोन बरामद किये गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ ने रविवार को अमृतसर के दाओके गांव के पास खोजबीन अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बीएसएफ जवानों ने एक खेत से एक चीनी ड्रोन बरामद किया। तरनतारन के ढोलन गांव में शनिवार शाम बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक और ड्रोन बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि बरामद किया गया ड्रोन एक चीनी क्वाडकॉप्टर था। उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे बीएसएफ ने विफल कर दिया।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
