रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 पर स्थिर
रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट आखिरकार शुक्रवार को थम गई और रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 (अस्थायी) पर स्थिर रहा। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सकारात्मक घरेलू बाजारों का समर्थन सीमित कर दिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा सीमित दायरे में ही मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में इसने 83.22 से 83.25 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया और फिर बृहस्पतिवार के बंद स्तर 83.25 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर स्थिर रहा। बृहस्पतिवार को को रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.54 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,702.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Similar Post
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
-
गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत
पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ...
