राजस्थान: भाजपा से निलंबित विधायक कुशवाह सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल
जयपुर, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह सहित अनेक नेता बुधवार को यहां कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। झुंझुनू के अरड़ावता में आयोजित जनसभा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर धौलपुर से विधायक कुशवाह के साथ साथ किशनगढ़ से भाजपा नेता विकास चौधरी तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हुईं।
भाजपा ने पिछले साल जून में राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने वाली अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विकास चौधरी किशनगढ़ सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर नाराज थे। जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा अन्य नेता मौजूद थे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
