सेलो वर्ल्ड ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 617-648 रुपये प्रति शेयर तय किया
घरेलू सामान एवं स्टेशनरी विनिर्माता सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने अपने 1,900 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 617-648 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। शेयर बाजार से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेलो वर्ल्ड का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुलेगा और एक नवंबर को बंद होगा। वहीं निर्गम खुलने के पहले 27 अक्टूबर को बड़े निवेशक (एंकर) शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा और इसमें प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास मौजूद शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसमें किसी तरह के नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। निर्गम में कंपनी ने अपने पात्र कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के शेयरों को आरक्षित रखने की बात कही है।
सेलो वर्ल्ड ने पहले 1,750 करोड़ रुपये का निर्गम लाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन बाद में इसका आकार बढ़ाकर 1,900 करोड़ रुपये कर दिया गया। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों में सूचीबद्ध किए जाएंगे। घरेलू इस्तेमाल वाले साजोसामान और स्टेशनरी उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी के देशभर में पांच अलग स्थानों पर 13 विनिर्माण संयंत्र मौजूद हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा था।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
