सेबी के डिजिटल फॉरेंसिक सेवा पैनल में 12 फर्म शामिल
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने तलाशी एवं जब्ती कार्रवाई के दौरान डेटा जुटाने में अपनी टीमों को मदद पहुंचाने के लिए अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी और केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी समेत 12 फर्मों को नियुक्त किया है। इन पैनल में शामिल कंपनियां तलाशी टीमों को डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं मुहैया कराएंगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में जारी एक सार्वजनिक नोटिस में यह जानकारी दी।
इसके मुताबिक, चुनी गई फर्मों में बेकर टिली बिजनेस एडवाइजरी सर्विसेज, साइबरमेट फॉरेंसिक एंड डेटा सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, साइंट टेक्नोलॉजीज, ईसीएस इन्फो टेक, इनेफू लैब्स, महेन टेक्नोलॉजीज, नांगिया एंड कंपनी एलएलपी, नेट्रिका कंसल्टिंग इंडिया, पेलोरस टेक्नोलॉजीज और सिस्टूल्स सॉफ्टवेयर भी शामिल हैं। पैनल में शामिल फर्म सेबी को अगले दो साल तक डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं देंगी। सेबी ने अगस्त में डिजिटल फॉरेंसिक सेवाओं के क्षेत्र में अनुभवी सेवा प्रदाताओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। सेबी के तलाशी एवं जब्ती अभियानों के दौरान मोबाइल, कंप्यूटर और टैबलेट से डिजिटल साक्ष्य जुटाने, उसके अधिग्रहण और विश्लेषण के लिए डिजिटल फॉरेंसिक सेवाओं में अनुभवी योग्य सेवा प्रदाताओं से आवेदन मंगाए गए थे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
