विप्रो का सितंबर तिमाही का एकीकृत मुनाफा 2,667.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,667.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर बना रहा। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत लाभ 2,649.1 करोड़ रुपये रहा था। विप्रो ने कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसका एकीकृत परिचालन राजस्व हल्की गिरावट के साथ 22,515.9 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 22,539.7 करोड़ रुपये रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
