ईएसआईसी ने अगस्त में 19.42 लाख नये सदस्य जोड़े
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 19.42 लाख नये ग्राहक जोड़े। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ”ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में 19.42 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।” आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में लगभग 24,849 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है। इस महीने जोड़े गए कुल 19.42 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.22 लाख कर्मचारी हैं। यह आंकड़ा कुल कर्मचारियों का 47.48 प्रतिशत है। इस दौरान महिलाओं का शुद्ध नामांकन 3.73 लाख रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
