एयर इंडिया एक्सप्रेस 50 नये बोइंग 737 मैक्स विमानों को शामिल करेगी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अगले 15 महीनों में अपने बेड़े में 50 नये बी737 मैक्स विमानों को शामिल करने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि टाटा समूह की इस कंपनी में एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के विलय की प्रक्रिया भी जारी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की संयुक्त इकाई और एआईएक्स कनेक्ट 18 अक्टूबर को अपना नया ब्रांड पेश करेंगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने इस सप्ताह कर्मचारियों को एक संदेश में कहा कि दोनों एयरलाइंस के एकीकरण के कई मील के पत्थर हासिल किए गए हैं, जिनमें एक साझा आरक्षण और चेक-इन प्रणाली को अपनाना शामिल है। संयुक्त इकाई के पास इस समय 56 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 26 बी737, दो बी737 मैक्स, पांच ए320 नियो और 23 ए320 शामिल हैं। सिंह ने संदेश में कहा, ”अगले 15 महीनों में कुल 50 नए बी737 मैक्स विमान एलसीसी बेड़े में शामिल होंगे। इससे हमें अपने नेटवर्क को नये गंतव्यों तक बढ़ाने और मौजूदा मार्गों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।”
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
