Google Pixel 8, Pixel 8 Pro Go की भारत में शुरू हुई बिक्री
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के Pixel 8 और Pixel 8 Pro की देश में बिक्री गुरुवार (12 अक्टूबर) से शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह इन स्मार्टफोन्स को Made by Google इवेंट में लॉन्च किया गया था। इस इवेंट में कंपनी ने Pixel Watch 2 और अपडेटेड Pixel Buds Pro को भी लॉन्च किया था।
Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर है। इनमें 256 GB तक की स्टोरेज मिलती है। ये एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनमें होल पंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Pixel 8 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 75,999 रुपये और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 82,999 रुपये है। इसे Hazel, Obsidian और Rose कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। गूगल के Pixel 8 Pro के 12 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,06,999 रुपये का है। इसे Bay, Obsidian और Porcelain कलर्स में खरीदा जा सकता है।
नए पिक्सल स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट की ओर से शुरुआती ऑफर के तौर पर Axis Bank, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के कार्ड के इस्तेमाल से ये स्मार्टफोन्स खरीदने पर 8,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट ले सकते हैं। इन बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट से Pixel 8 का प्राइस घटकर 64,999 रुपये और Pixel 8 Pro का 93,999 रुपये हो जाएगा। Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को नई Pixel Watch 2 के प्राइस पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा। इससे प्राइस 39,900 रुपये से घटकर 19,999 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा Pixel Buds Pro को 9,999 रुपये के बजाय 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
ये दोनों डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं। इनमें Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। Pixel 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट के साथ है। Pixel 8 Pro में 120Hz 6.7-इंच QHD+ (1,344x2,992 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले है। इसमें 2,400 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। Pixel 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 30x सुपर-रेज डिजिटल जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
