एनविजन एनर्जी को जेएसडब्ल्यू एनर्जी से मिला 653 मेगावाट की पवन परियोजना का ठेका

img

एनविजन एनर्जी को जेएसडब्ल्यू एनर्जी से 653.4 मेगावाट की पवन परियोजना का ठेका मिला है। एनविजन एनर्जी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस परियोजना के 2024 के अंत तक चरणबद्ध तरीके से शुरू होने और स्वच्छ ऊर्जा की 2,200 गीगावाट (जीडब्ल्यूएच) इकाइयों का उत्पादन करने की उम्मीद है। यह भारत के शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान देगी।

कंपनी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी के साथ साझेदारी कर्नाटक और महाराष्ट्र में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हालांकि, कंपनी ने परियोजना के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। एनविजन एनर्जी के वैश्विक उपाध्यक्ष एवं एनविजन एनर्जी इंडिया के अध्यक्ष केन जू ने कहा, ‘‘ जलवायु संकट को टालने व हरित ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए सहयोग करना महत्वपूर्ण हो गया है। यह साझेदारी टिकाऊ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए पेश होने वाली चुनौतियों से निपटने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement