Oppo Find N3 Flip के भारत में प्राइस का खुलासा, 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N3 Flip 12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। इससे पहले इसका प्राइस ऑनलाइन लीक हुआ है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है।
इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.80 इंच AMOLED मेन डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका कवर डिस्प्ले 3.26 इंच का है। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में इसके देश में प्राइस का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इसके 128 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 94,999 रुपये होगा। यह 89,622 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find N3 Flip को 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट की 7:00 pm (IST) से YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Oppo Find N2 Flip के देश में 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को 89,999 रुपये में लॉन्च किया था। पिछले सप्ताह चीन में लॉन्च किए गए Oppo Find N3 Flip का 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट के लिए प्राइस CNY 6,799 (लगभग 77,000 रुपये) था। इसे Mirror Night, Mist Rose और Moonlight Muse कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Oppo Find N3 Flip में MediaTek Dimensity 9200 SoC प्रोसेसर दिया गया है, यह सेकेंड जेनरेशन TSMC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें 12 GB का LPDDR5X RAM होगा। इस स्मार्टफोन में मेन कैमरा के तौर पर Sony IMX709 है। इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे केवल 56 मिनटों में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसमें कूलिंग के लिए एक ग्रेफाइट लेयर और हाई-परफॉर्मेंस जेल है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस की Oppo ने पुष्टि नहीं की है। हालांकि, ये चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
