रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की बढ़त के साथ 83.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.20 प्रति डॉलर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.15 से 83.24 के दायरे में करोबार करने के बाद अंत में 83.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्ज की।
मंगलवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 105.73 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 393.69 अंक की बढ़त के साथ 66,473.05 अंक पर, निफ्टी 121.50 अंक के लाभ से 19,811.35 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,005.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
