कांग्रेस ने केआईएलए में नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए श्रम मंत्री का इस्तीफा मांगा
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023। केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को राज्य संचालित ‘केरल श्रम प्रशासन संस्थान’ (केआईएलए) की नियुक्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने राज्य सरकार से भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच का आदेश देने का आग्रह भी किया। पार्टी ने मंत्री पर केआईएलए में विभिन्न पदों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने का आरोप लगाया, जो 2019 में मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए उस फैसले का उल्लंघन है कि पूर्व अनुमति के बिना वहां कोई नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने कहा, सरकार को उन सभी लोगों को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए जिन्हें ‘‘पिछले दरवाजे से’’ नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस की आलोचना उन मीडिया रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें दावा किया गया है कि शिवनकुट्टी ने केआईएलए में कार्यरत एक महिला नेता के नियमितीकरण के लिए कथित तौर पर हस्तक्षेप किया था। तीसन ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्री ने शपथ का उल्लंघन किया है, वह एक पल के लिए भी पद पर बने रहने के हकदार नहीं हैं। अगर थोड़ी सी भी राजनीतिक शालीनता और गरिमा बची है, तो शिवनकुट्टी को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए।’’ इन आरोपों को लेकर श्रम मंत्री या सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
