Oppo Find N3 Flip 12 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N3 Flip 12 को 12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Find N2 Flip लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
Oppo Find N3 Flip में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है, यह सेकेंड जेनरेशन TSMC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें 12 GB का LPDDR5X RAM होगा। इस स्मार्टफोन में मेन कैमरा के तौर पर Sony IMX709 दिया गया है। इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे केवल 56 मिनटों में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसमें कूलिंग के लिए एक ग्रेफाइट लेयर और हाई-परफॉर्मेंस जेल है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस की Oppo ने पुष्टि नहीं की है। हालांकि, ये चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं।
इसमें 6.8 इंच फोल्डिंग डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसका बाहरी डिस्प्ले 3.26 इंच का होने की संभावना है। इसमें मेन कैमरा के अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके स्टोरेज वेरिएंट्स और कलर्स की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने इसके प्राइस का भी खुलासा नहीं किया है।
पिछले महीने कंपनी ने बजट सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन A18 को लॉन्च किया था। इसके स्पेसिफिकेशंस Oppo A38 के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया था। इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।इसकी 5,000 mAh की बैटरी नॉन-रिमूवेबल है। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 720 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल सिम वाले A18 में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC के साथ Mali G52 MC2 GPU और 4 GB का LPDDR4x RAM है। इसमें 128 GB की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
