Sharp Aquos Sense 8 स्मार्टफोन लॉन्च
Sharp ने Sharp Aquos Sense 8 को जापान में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से लैस है। एंड्रॉयड 13 पर काम करने वाले इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। Aquos Sense 8 तीन कलर ऑप्शन में आता है। यहां हम आपको Aquos Sense 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Sharp Aquos Sense 8 की कीमत
- कीमत की बात करें तो Aquos Sense 8 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की जापान में कीमत JPY 62,150 (लगभग 34,700 रुपये) है। यह Cobalt Black, Light Copper और Pale Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Sharp Aquos Sense 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- Sharp Aquos Sense 8 में 6.1-इंच की फुल एचडी प्लस IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 Mobile Platform SoC से लैस है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 13 पर काम करता है। कंपनी तीन OS अपडेट्स और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच प्रदान करने का दावा करती है।
- कैमरा सेटअप के लिए Aquos Sense 8 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Sense 8 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 घंटे तक चल सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5, एनएफसी, 3.5mm जैक और ब्लूटूथ 5.1 शामिल है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग और MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
