Xiaomi Smart Band 8 Active भारत में लॉन्च
Xiaomi ने वियरेबल सेगमेंट में नया डिवाइस Xiaomi Smart Band 8 Active पेश किया है। यह स्मार्टवॉच 1.47 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 50 के लगभग स्पोर्ट्स मोड हैं और 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। 210mAh बैटरी के साथ यह 14 दिन तक चल जाती है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने 5 कलर में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस क्या हैं।
Xiaomi Smart Band 8 Active Price
- Xiaomi Smart Band 8 Active की भारत में कीमत Rs. 2,574 है। स्मार्टवॉच को AliExpress से खरीदा जा सकता है। हालांकि यह ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ वियरेबल है और UK, जर्मनी समेत अन्य मार्केट्स में भी खरीद के लिए उपलब्ध है। वियरेबल को ब्लैक, ब्लू, आइवरी, ऑलिव और पिंक मे खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Smart Band 8 Active Specifications
- शाओमी स्मार्ट बैंड 8 एक्टिव के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो Smart Band 8 Active में 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले के साथ टेम्पर्ड ग्लास भी आता है जिसके ऊपर कंपनी ने फिंगरप्रिंट से बचाने के लिए कोटिंग भी दी है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस दिेए गए हैं। साथ ही 50 फिटनेस मोड भी इसमें मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स भी मौजूद हैं, जैसे SpO2 मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, महिलाओं के लिए हेल्थ ट्रैकर आदि।
- Android 8 OS या उससे ऊपर, और iOS 12.0 या उससे ऊपर वाले स्मार्टफोन्स के साथ यह कनेक्ट की जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ 5.1 का इस्तेमाल करती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 210mAh बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में नॉर्मल यूसेज के साथ 14 दिन तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 120 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाती है। डिवाइस का वजन बिना स्ट्रैप के, 14.9 ग्राम बताया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
