मॉयल का मैगनीज अयस्क उत्पादन पहली छमाही में 45 प्रतिशत बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र की मैगनीज अयस्क उत्पादक मॉयल का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का उत्पादन 45 प्रतिशत बढ़कर 8.15 लाख टन हो गया है। मॉयल ने शुक्रवार को बयान में कहा कि पिछले वर्ष की समान अवधि में उसने 5.63 लाख टन मैगनीज अयस्क का उत्पादन किया था। सितंबर, 2023 में उसका उत्पादन पिछले साल के समान महीने के 91,000 टन से 48 प्रतिशत बढ़कर 1.35 लाख टन हो गया। बयान के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर, 2023 में कंपनी की बिक्री भी बढ़कर 7.57 लाख टन हो गई। यह अप्रैल-सितंबर, 2022 में दर्ज की गई 4.89 लाख टन बिक्री से सालाना आधार पर 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
मॉयल ने सितंबर 2023 में 1.56 लाख टन अयस्क की बिक्री की, जो सितंबर, 2022 के 97,000 टन से 60 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 के पहले छह महीनों में इलेक्ट्रोलाइटिक मैगनीज डाइऑक्साइड (ईएमडी) का उत्पादन साल भर पहले के 548 टन से 26.28 प्रतिशत बढ़कर 692 टन हो गया। इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली मॉयल लिमिटेड देश में डाइऑक्साइड अयस्क की कुल जरूरत के लगभग 46 प्रतिशत की पूर्ति करती है। फिलहाल इसका औसत वार्षिक उत्पादन लगभग 13 लाख टन है।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
