स्क्वैश में दीपिका-संधू ने मिश्रित युगल में जीता स्वर्ण पदक
हांगझोउ, गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023। दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने गुरुवार को एशियाई खेलों के इतिहास रचते हुए स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। आज यहां हुए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आइफा अजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल को 11-10, 11-10 से हराया। इस जोड़ी ने अपने सभी एशियाड मुकाबलों में सिर्फ दो गेम गंवाए थे। यह एशियाई खेलों में दीपिका का पहला स्वर्ण पदक है, जबकि संधू ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना तीसरा पदक जीता। स्क्वैश मिश्रित युगल की सफलता ने 19वें एशियाई खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गयी है।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
