मुर्मू ने महात्मा गांधी को किया नमन, श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, सोमवार, 02 अक्टूबर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गांधी जी ने केवल अहिंसा के लिए ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सश्क्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिए भी समर्पित भाव से कार्य किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों की तरफ से गांधी जी को उनकी 154वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व के कई बड़े नेता गांधी जी के विचारों से प्रभावित हुए जिनमें मार्टिन लूथ किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला और बराक ओबामा भी शामिल हैं। इससे एक दिन पहले अपने संबोधन में श्रीमती मुर्मू ने कहा था कि गांधी के सत्य-अहिंसा ने दुनिया के लिए नया मार्ग खोला है।
Similar Post
-
पन्ना बाघ अभयारण्य में अधिकारी का ‘होमस्टे’ वन विभाग की अनुमति के बिना बनाया गया: जांच रिपोर्ट
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। पन्ना बाघ अभयारण्य के पारिस ...
-
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। राज्यसभा में विपक्ष लगातार ...
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक के लिए कड़ी सजा के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश ...
