सांसदों ने बालयोगी को उनकी जयंती के मौके पर किया याद
नई दिल्ली, रविवार, 01 अक्टूबर 2023। राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें याद किया। इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, लोक सभा और राज्य सभा सचिवालय के अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बालयोगी 12वीं लोक सभा के अध्यक्ष थे और उन्हें 13वीं लोक सभा का अध्यक्ष भी चुना गया था। वह 10वीं लोक सभा के सदस्य भी थे। इससे पूर्व वह आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य एवं प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे थे। बालयोगी का जन्म 01 अक्टूबर 1951 को आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिला के येदुरुलंका में हुआ था तथा 03 मार्च, 2002 को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में हेलfकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
