Ulefone Armor 24 रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च
Ulefone ने Ulefone Armor 24 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नया यूलेफोन स्मार्टफोन रग्ड और लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 22,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जो कि इमरजेंसी लाइट के तौर पर काम कर सकती है। स्मार्टफोन में एक बड़ी रियर-माउंटेड एलईडी लाइट है जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,000 लुमेन है। Ulefone Armor 24 एंड्रॉयड 13 आर्किटेक्चर पर काम करता है। यहां हम आपको Ulefone Armor 24 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Ulefone Armor 24 रग्ड फोन की कीमत
- कीमत की बात की जाए तो Ulefone Armor 24 रग्ड फोन की कीमत 34,401 रुपये है। हालांकि, उपलब्धता के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
- Armor 23 Ultra की पेशकश के बाद Ulefone Armor 24, नया यूलेफोन डिवाइस है। Armor 23 कुछ हद तक iPhone 15 जैसा दिखता है और इसमें एक साइड बटन भी है। साइड बटन का इस्तेमाल तीन लेवल पर रियर लैंप की ब्राइटनेस को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। Armor 23 काफी दूरी पर भी 6W बीम देने की कैपेसिटी के साथ आता है। Ulefone Armor 24 में 22,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी 7 दिनों तक की पावर प्रदान करती है और यह 10W चार्जिंग देने वाले पावर बैंक के रूप में काम कर सकती है।
Ulefone Armor 24 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- Ulefone Armor 24 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4G/LTE मोबाइल कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। पावरफुल लाइट सिस्टम, पावर बैंक फंक्शनेलिटी और रग्ड डिजाइन जैसे कुछ बेहतर फीचर्स के साथ यूलेफोन आर्मर 24 आता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
