उत्तरी सेना के कमांडर ने लद्दाख में बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
जम्मू, बुधवार, 27 सितम्बर 2023। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जो लद्दाख में बलों की परिचालन क्षमताओं में वृद्धि करेंगी। उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) ने मंगलवार को लद्दाख में श्योक घाटी का दौरा किया। इसमें कहा गया है कि उन्होंने ढांचागत विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, जो भारतीय सेना की परिचालन और रसद क्षमताओं को बढ़ाएंगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने सेना कमांडर को लद्दाख में महत्वपूर्ण सड़क बुनियादी ढांचे के निर्माण से संबंधित, चल रही हिमांक और विजयक परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। सेना कमांडर ने भी सैनिकों के अथक प्रयासों की सराहना की।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
