साई सिल्क्स के शेयर निर्गम मूल्य से चार प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध
खुदरा परिधान विक्रेता साई सिल्क्स (कलामंदिर) के शेयर निर्गम मूल्य 222 रुपये से चार प्रतिशत के उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर 3.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 230.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। बाद में कारोबार के दौरान यह 9.84 प्रतिशत चढ़कर 243.85 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से चार प्रतिशत बढ़त के साथ 231 रुपये पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,719.13 करोड़ रुपये रहा। साई सिल्क्स (कलामंदिर) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अंतिम दिन गत शुक्रवार को 4.40 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ में 600 करोड़ रुपये की ताजा पेशकश और बिक्री पेशकश के तहत 2.70 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल है। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 210-222 रुपये प्रति शेयर है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
