उत्तरकाशी में भूकम्प के हल्के झटके
देहरादून, सोमवार, 25 सितम्बर 2023। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि सुबह करीब 08:35 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई है। भूकंप का केन्द्र बिंदु जनपद के तहसील मोरी के कोठीगाड रेंज हिमाचल सीमा क्षेत्र में 31.07 उत्तरी अक्षांश और 77.98 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
