सोमालिया की सेना ने अल-शबाब के 27 आतंकवादियों को मार गिराया
मोगादिशु, रविवार, 24 सितम्बर 2023। सोमालिया की सेना ने गाल्मुदुग प्रांत में चल रहे सैन्य अभियानों के तहत अल-शबाब के 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी सोमालिया की राष्ट्रीय सेना ने शनिवार को दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार रात मिलिलिको, सील गंबर और बालाल धीर गांवों में चलाए गए अभियानों में अल-शबाब के तीन ठिकाने भी नष्ट कर दिया गया। मंत्रालय ने कहा, ''दुश्मन के तीन ठिकानों को निशाना बनाया गया और उनके वाहनों तथा हथियारों सहित नष्ट कर दिया गया।
ताजा सैन्य अभियान के संबंध में अल-शबाब की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। गौरतलब है कि सोमालिया की सेना ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों के साथ मिलकर अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूह को बेअसर करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सहयोगी बलों ने 2011 में आतंकवादी समूह अल-शबाब को मोगादिशु से बाहर खदेड़ दिया, लेकिन इस्लामी समूह अभी भी हमले करने, सरकारी प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने में सक्षम है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
