Lava Blaze Pro 5G 26 सितंबर को लॉन्च
कम प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Lava का Blaze Pro 5G जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष देश में लॉन्च किए गए Lava Blaze Pro का 5G वेरिएंट है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप एक LED फ्लैश होगा। Lava Blaze Pro के 4G वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का था।
कंपनी ने एक YouTube टीजर में Blaze Pro 5G में इसे 26 सितंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। इसे ब्लैक और ऑफ व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इससे पहले एक टिप्सटर ने इसमें इसमें 3.5 mm का ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन और USB Type-C पोर्ट भी मिलेगा। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि Lava Blaze Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया जा सकता है। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है।
इसके 4G वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का था। इसमें 6.5 इंच कर्व्ड IPS डिस्प्ले HD+ (720x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 SoC और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।
हाल ही में Lava ने Blaze 2 Pro को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की जानकारी मिली है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी है जो 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे तीन कलर्स और 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके RAM को इनबिल्ट स्टोरेज के इस्तेमाल से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Blaze 2 Pro का प्राइस 9,999 रुपये है। इसे Thunder Black, Swag Blue और Cool Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में Lava के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कम प्राइस वाले सेगमेंट में कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
