प्रमिला मलिक को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष चुना गया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023। ओडिशा में छह बार की विधायक और पूर्व मंत्री प्रमिला मलिक को शुक्रवार को निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। सुश्री मलिक ओडिशा विधानसभा के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष हैं। बिंझारपुर (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहीं। उन्होंने नवीन पटनायक सरकार में तीन बार महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में काम किया है। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले, वह विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की मुख्य सचेतक भी रही।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद 12 मई से रिक्त था, क्योंकि अध्यक्ष विक्रम केशरी आरुख ने पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्हें वित्त मंत्री के रूप में नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। सुश्री मलिक ने गुरुवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ बीजद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं करने पर उन्हें आज र्निविरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष मलिक वह आज से शुरु हो रहे सदन के मानसून सत्र का संचालन करेंगी। यह सत्र चार अक्टूबर तक चलेगा।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
