सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग को अफ्रीका में 75 करोड़ रुपये का ठेका मिला
सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड (एसटीईएल) को अफ्रीका में करीब 75.23 करोड़ रुपये का बिजली पारेषण संबंधी ठेका मिला है। एसटीईएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (ईडीसीएल) के जरिये मिला 94 लाख अमेरिकी डॉलर या करीब 75.23 करोड़ रुपये का यह ठेका रवांडा पारेषण प्रणाली और अंतिम छोर तक संपर्क परियोजना के लिए है। यह इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेका 18 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस ठेके से निर्यात बाजार में कंपनी की उपस्थिति बढ़ी है और अफ्रीका भारी वृद्धि क्षमता वाला बाजार बना हुआ है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
