मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
- मारवाड़ खटीक समाज भवन में बनेगा ई-वाचनालय
- विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से होगी स्थापना
जयपुर, मंगलवार, 19 सितम्बर 2023। जोधपुर के मारवाड़ खटीक समाज भवन में ई-वाचनालय (लाइब्रेरी) बनाई जाएगी। इसमें विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से 20 लाख रुपए व्यय होंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजना के तहत राशि खर्च करने के लिए विशेष अनुमति प्रदान की है। इससे 10 लाख रुपए के स्थान पर अधिकतम 20 लाख रुपए की राशि से कार्य हो सकेंगे। इस वाचनालय में सभी वर्गों के युवा एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
