1 दिसंबर को रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। संदीप वांगा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'एनिमल' का टीजर रणबीर कपूर के बर्थ डे के अवसर पर 28 सितंबर को जारी किया जायेगा। इसके साथ ही फिल्म एनिमल से रणबीर कपूर का नया लुक भी सामने आया है,। न्यू लुक में वह गॉगल्स लगाए और सिगरेट पीते हुए देखे जा सकते हैं। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
