मसूरी के होटल में आग, कोई हताहत नहीं
देहरादून, रविवार, 17 सितम्बर 2023। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी का एक होटल भीषण आग लगने की वजह से जलकर खाक हो गया। मसूरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने रविवार को बताया कि कैमल्स रोड पर स्थित होटल ‘द रिंक पवेलियन’ में आग लगने के समय कोई पर्यटक मौजूद नहीं था और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि, आग से पार्किंग में खड़ी दो कारें जलकर राख हो गईं। जोशी के मुताबिक, शनिवार देर रात आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा लपटों पर काबू पाया। जोशी के अनुसार, तीन अग्निशमन वाहनों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
