उप्र : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
रायबरेली, शनिवार, 16 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में एक कार उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि कल्पना सिंह (42) नाम की महिला शुक्रवार देर रात अपने बेटे अभय प्रताप सिंह (26) और विनय प्रताप सिंह (22) तथा दो पोते-पोतियों के साथ उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के विंदाखेड़ा गांव जा रही थी।
भदौरिया के मुताबिक, सिंह परिवार की कार खीरों थाना क्षेत्र के कसौली गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कल्पना, अभय और विनय की मौत हो गई। भदौरिया के अनुसार, हादसे में कल्पना की पोती गरिमा (7) और पोता गौरव (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
