लखनऊ में मकान की छत गिरी,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
लखनऊ, शनिवार, 16 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये पीड़ित परिवार के परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आनंद नगर इलाके में रेलवे कॉलोनी में तड़के चार से पांच बजे के बीच एक जर्जर घर की छत भरभरा कर गिर गयी। इस हादसे में सतीश चंद्र (40), उनकी पत्नी सरोजिनी देवी (35), बेटे हर्षित (13), अंश (5) और बेटी हर्षिता (10) मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि यह घर एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का था और उनकी मृत्यु के बाद उनका परिवार वहां रह रहा था।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घर को परित्यक्त घोषित कर दिया गया था और इसे खाली करने का नोटिस दिया गया था।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
