देश का निर्यात अगस्त में 6.86 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब अमेरिकी डॉलर पर
भारत का निर्यात इस साल अगस्त में 6.86 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल इसी माह में यह 37.02 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार, आयात भी 5.23 प्रतिशत घटकर 58.64 अरब डॉलर हो गया। यह अगस्त 2022 में 61.88 अरब डॉलर रहा था। अगस्त में देश का व्यापार घाटा 24.16 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 11.9 प्रतिशत घटकर 172.95 अरब डॉलर और आयात 12 प्रतिशत घटकर 271.83 अरब डॉलर रहा।
Similar Post
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
-
गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत
पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ...
