सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

img

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.30 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 878.4 अंक या 1.34 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 37,262.86 करोड़ रुपये के उछाल से 12,30,015.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 24,356.24 करोड़ रुपये बढ़कर 16,56,934.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 23,436.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,59,902.86 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 12,271.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,20,706.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 11,101.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,95,368.83 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 11,039.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,09,957.34 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 5,592.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,48,943.59 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 2,267.36 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,90,839.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,718.63 करोड़ रुपये के लाभ से 5,51,932.70 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 1,111.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,79,479.96 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement