जोंकों से घंटो शरीर का खून चुसवाती है महिला, जाने क्यों!
आपने वजन कम करने के कई तरीकों के बारे में सुना होगा। कोई व्यायाम कर अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं। तो कोई डाईटिंग करके अपना वजन घटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन लंदन की एक महिला का वजन घटाने का तरीका जान आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। यह महिला अपना वजन कम करने के लिए जोंकों से घंटो अपना खून चुसवाती हैं। लंदन निवासी इस महिला का नाम है एलेक्स बोगातिरिवो। एलेक्स अपनी पालतू जोंकों को शरीर पर घंटो तक चिपकाए रहती है। एलेक्स का दावा है कि उसने जोंकों से खून चुसवाकर अपना 57 किलो वजन कम कर लिया है। इतना ही नहीं वह अपने चेहरे पर भी जोंकों को अपने चेहरे पर भी चिपकाए रखती है। एलेक्स का कहना है कि इससे चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है और चेहरा जवानों की तरह दिखने लगता है। सिर्फ यही नहीं एलेक्स इन जोंकों का प्रयोग खुद के मुंह में भी करती है। एलेक्स का कहना है कि ऐसा करने से दांत मजबूत होते हैं। एलेक्स कहती है कि ऐसा करने से मुझे एक नई जिंदगी मिल गई है। ऐलेक्स का कहना है कि जोंकों से खून इसलिए चुसवाती है ताकि उनके शरीर से विषैले तत्व निकल जाएं।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
