नेपाल में बस दुर्घटना में सात की मौत, 27 घायल
काठमांडू, शनिवार, 09 सितम्बर 2023। नेपाल के बांके जिले में शुक्रवार रात एक यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। बांके के एक पुलिस अधिकारी सुंदर तिवारी ने शनिवार को बताया कि 41 लोगों को ले जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी। बस पड़ोसी डांग जिले से यात्रियों को वापस ले जा रही थी। तिवारी ने शिन्हुआ को बताया, “ ऐसा लगता है कि तेज रफ्तार बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल यात्रियों में दो की हालत गंभीर है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
