जैसलमेर क्षेत्र की नहरों से होगा सिल्ट निकासी का कार्य
- मुख्यमंत्री ने दी 3.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति
जयपुर, शुक्रवार, 08 सितम्बर 2023। इन्दिरा गांधी नहरी तंत्र के अंतर्गत जैसलमेर क्षेत्र में आने वाली बालू मिट्टी की सफाई का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 3.59 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग 9 Back hoe-Loader मशीनों का क्रय कर उनका संचालन, संधारण व रख-रखाव करने में किया जाएगा तथा ऑपरेटरों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी। इससे नहरों के संचालन में आसानी होगी तथा मशीनें उपलब्ध होने से विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाली आकस्मिक परिस्थितियों में भी इनका लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
