बायोसीड ने आर्य.एजी के साथ की साझेदारी की घोषणा की
डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के हाइब्रिड बीज कोरोबार बायोसीड ने नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए अनाज वाणिज्य मंच आर्य.एजी के साथ सहयोग की घोषणा की। आर्य.एजी के नवोन्मेषी उपग्रह निगरानी एवं कृत्रिम मेधा उत्पाद ‘प्रक्षेप’ को बायोसीड के जुड़े किसानों के नेटवर्क तक पहुंचाया जाएगा। श्रीराम बोयासीड जेनेटिक के कार्यकारी निदेशक एवं व्यवसाय प्रमुख श्रीकांत चुंडी ने कहा कि आर्य.एजी की उपग्रह प्रौद्योगिकी और एआई (कृत्रिम मेधा) क्षमताएं बीज विकास में कंपनी की विशेषज्ञता से पूरी तरह मेल खाती है। आर्य.एजी के कार्यकारी निदेशक एवं सह-संस्थापक आनंद चंद्रा ने कहा कि बीजों की जैवप्रौद्योगिकी में बायोसीड अग्रणी है और बेहतर करने के लिए यह समझौता करके खुश हैं।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
