Realme Narzo 60x होगा 12 सितंबर को लॉन्च
Realme Narzo 60x कंपनी की ओर से कुछ दिन बाद ही लॉन्च हो सकता है। रियलमी इसके लॉन्च को पहले ही टीज कर चुकी है, लेकिन अभी तक पुख्ता तौर पर रिलीज डेट की घोषणा कंपनी ने नहीं की थी। अब लेटेस्ट अपडेट बताता है कि फोन सितंबर में Apple iPhone 15 सीरीज के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है। तो क्या रियलमी Apple के साथ ही स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है? आइए जानते हैं क्या कहता है लेटेस्ट अपडेट।
रियलमी की ओर से अगला स्मार्टफोन Realme Narzo 60x सितंबर के तीसरे के हफ्ते में लॉन्च होगा। जी हां, जाने माने टिप्स्टर @yabhishekhd ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि Realme Narzo 60x लॉन्च 12 सितंबर को होगा। जिसके साथ में कंपनी Buds T300 बड्स भी लॉन्च करेगी। बता दें कि सीरीज में कंपनी पहले भी दो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है जिसमें Narzo 60 और Narzo 60 Pro शामिल हैं। अब Realme Narzo 60x इस सीरीज में अगला एडिशन किया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अगर टिप्स्टर द्वारा बताई गई लॉन्च डेट सही साबित होती है तो यह फोन Apple iPhone 15 के साथ लॉन्च होने जा रहा है।
रियलमी नारजो 60x को Realme 11x 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसी के साथ कंपनी Realme Buds T300 भी लॉन्च करने जा रही है जो कि ट्रू वायरलेस ईयरबड्स होंगे। Realme Buds T300 को इंडोनेशिया में हाल ही में लॉन्च किया गया था। Realme Narzo 60x के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा आप Realme 11x 5G के स्पेसिफिकेशंस से भी लगा सकते हैं।
Realme 11X 5G specifications
- Realme 11X 5G में 6.72-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह 16GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Dimensity 6100+ SoC पर चलता है। डायनामिक रैम फीचर के साथ, उपलब्ध मेमोरी को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme 11X 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, हैंडसेट में f/2.05 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। Realme ने इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इसका माप 165.7x76x7.89 mm और वजन 190 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
